930 बोतल शराब सहित कार जब्त, तस्कर फरार

थाना क्षेत्र के पताही गांव स्थित राम जानकी मंदिर के समीप से पुलिस ने महिन्द्रा, क्वांटो कार में रखी गई 930 बोतल नेपाली करिश्मा शराब सहित जप्त कर लिया है.

बैरगनिया. थाना क्षेत्र के पताही गांव स्थित राम जानकी मंदिर के समीप से पुलिस ने महिन्द्रा, क्वांटो कार में रखी गई 930 बोतल नेपाली करिश्मा शराब सहित जप्त कर लिया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि दारोगा अरविंद कुमार दोहरे के नेतृत्व में संध्या गश्ती निकली थी. शाम पांच बजे पताही गांव के राम-जानकी मंदिर के पास पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति महिन्द्रा, क्वांटो कार से निकलकर भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन घनी बस्ती में घुसकर तस्कर भाग गया. पुलिस द्वारा क्वांटो कार (जेएच 05 एवी 1276) की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से तीन जुट की बोरियों में रखा गया 300 एमएल का 930 बोतल नेपाली करिश्मा शराब बरामद किया गया. जिसकी कुल मात्रा 279 लीटर थी. इसके साथ ही स्थानीय चौकीदार द्वारा भागने वाले तस्कर की पहचान स्थानीय पताही गांव निवासी इस्तेखार खान के पुत्र इरफान खान के रूप में की गई. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत कार सहित शराब को जप्त करते हुए भागने वाले शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >