भाई ने बांस से पीट पीटकर की बहन की हत्या

प्रखंड मुख्यालय के समीप इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत परोहा नगरपालिका निवासी एक युवक

बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय के समीप इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत परोहा नगरपालिका निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी छोटी बहन तेतरी कुमारी (20 वर्ष) की हत्या कर दी. रौतहट जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रौतहट जिला पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी एलिजा गिरी ने नेपाली मीडिया को बताया कि सोमवार को जिले के परोहा नगरपालिका में घरेलू विवाद को लेकर आक्रोशित भाई दीपेंद्र कुमार राम (22 वर्ष) ने अपनी छोटी बहन तेतरी को बांस से पीट पीट कर मौत की नींद सुला दिया है. डीएसपी श्री गिरी ने नेपाली मीडिया को बताया कि आरोपी भाई घरेलू विवाद में उग्र होकर इसे अंजाम दिया है. शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु प्रादेशिक अस्पताल गौर भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >