बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर पदाधिकारी बनने वालों को किया सम्मानित

बैरगनिया में आयोजित सम्मान समारोह में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर पदाधिकारी बने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

बैरगनिया. स्थानीय एक पैलेस में आयोजित अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह में बीपीएससी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-माला, अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पदाधिकारी बने राहुलेंद्र कुमार (एसडीएम), निभा कुमारी (एसडीएम), अर्जुन पासवान (राजस्व अधिकारी), सुष्मिता गुप्ता (एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकिता टिबरेवाल शामिल हैं. कार्यक्रम का नेतृत्व व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता एवं ब्रजमोहन कुमार ने किया. मौके पर नगर परिषद के सभापति सिंधु गुप्ता, डॉ श्याम देव, डॉ प्रीति देव, डॉ प्रदीप जायसवाल, मो बशीर अंसारी, रामाशीष राय, मधु कुमारी, संजय प्रसाद, दीपलाल बघेला, जगदीश दास, प्रो नरेश कुमार, रितेश जायसवाल, संजय कुमार चौधरी, राजकुमार शाह (अमीन), मुन्ना कुमार (कंपाउंडर), पूनम कुमारी, वार्ड पार्षद सुशीला देवी, पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, ओमशंकर, मोहन सिंह, दीपक कुमार दीप, विश्वनाथ पाठक, नवनीत कुमार गोलू व नेहा कुमारी समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Fanindra kumar jha

फणींद्र विगत 16 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें समस्यात्मक, प्रशासनिक एवं जमीनी स्तर की प्रखंड से जुड़ी खबरों को बारीकी से तराशने का गहरा अनुभव प्राप्त है. वे स्थानीय मुद्दों को निष्पक्षता से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >