सुरसंड: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 240 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी ने भिट्ठा थाना को सौंपा

सुरसंड में एसएसबी जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 240 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surasand Liquor Seizure: सुरसंड के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त के दौरान भिट्ठामोड़ कैंप में तैनात 51वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने मंगलवार की रात पिलर संख्या 300/3 कंटाही चौक के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को रंगे हाथ धर दबोचा.

240 बोतल देसी शराब व बाइक जब्त

कार्रवाई से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:

  • एसएसबी जवानों ने तस्कर के पास से 300 एमएल की कुल 240 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की.
  • गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा धर्मपुर (वार्ड संख्या 9) निवासी बाबूलाल सहनी के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है.
  • तस्कर बिना स्पष्ट नंबर वाली मोटरसाइकिल से नेपाल से शराब की खेप लेकर आ रहा था.

भिट्ठा थाना के किया गया हवाले

एसएसबी के मुख्य आरक्षी (सामान्य) रविकेश सिंह के नेतृत्व में यह गश्त की जा रही थी. जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसएसबी ने जब्त शराब, बाइक और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भिट्ठा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: चोरौत: पीएचईडी विभाग की उदासीनता से गहराया पेयजल संकट, जनप्रतिनिधियों ने टैंकर से शुरू कराई जलापूर्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >