Bihar: घर छोड़ परदेश रहते हैं तो बिहार पुलिस करेगी आपके घर की रखवाली, करना होगा बस ये काम

Bihar: बिहार के हर जिले के लोग बड़ी संख्या में घर छोड़कर बाहर रहते हैं. ऐसे में उनके घर में चोरी होने का खतरा बना रहता है. ऐसी स्थिति से बचाने के लिए सीतामढ़ी एसपी ने बड़ा कदम उठाया है.

Bihar: बिहार के सीतामढ़ी जिला में नौकरी वाले लोगों के लिए पुलिस अधीक्षक (SP ) अमित रंजन ने संदेश जारी करते हुए कहा है कि जो लोग घर में ताला लगाकर बाहर रहते हैं, वे पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस उनके घरों की सुरक्षा कर सके, और समय समय पर गश्त कर सके. एसपी के संदेश से नौकरी-पेशा लोगों को लाभ मिलेगा और पुलिस प्रशासन को भी राहत मिलेगी.

सीतामढ़ी पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट

संदेश में क्या कहा गया

एसपी ने संदेश में लिखा, “सीतामढ़ी जिले में वे सभी व्यक्ति, जिनके पास अपना मकान या घर है तथा जो किसी नौकरी या अन्य कारणों से लंबे समय तक जिले से बाहर रहते हैं और अपने घर की देखभाल के लिए नियमित रूप से नहीं आ पाते. उनसे अनुरोध है कि वे इस संबंध में सीतामढ़ी पुलिस को लिखित सूचना दें. इससे पुलिस आपके घर या मकान के क्षेत्र में नियमित गश्ती और अन्य सहायता प्रदान कर सकेगी साथ ही गृहभेदन और चोरी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण भी संभव होगा. इस कार्य में आपकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

एसपी की हो रही तारीफ

चोरी की बढ़ती घटनाओं की बीच एसपी अमित रंजन के इस कदम की तारीफ हो रही है. मालूम हो कि इन दिनों सीतामढ़ी में चोरी की घटनाएं खूब हो रही है. चोर वैसे मकान को खासकर निशाना बना रहे हैं, जिनमें परिवार के सभी सदस्य ताला लगाकर बाहर चले जाते हैं. चोर ऐसे मौकों का फायदा उठाकर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. कई बार तो कुछ ही दिनों के लिए बाहर गए लोगों के घर भी लूट लिए जाते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लगातार आ रही शिकायतें

चोरी की शिकायतें लगातार थानों में दर्ज हो रही हैं, जिससे पुलिस पर दबाव भी बढ़ गया है. हालांकि, कई मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ने में कामयाबी भी हासिल की है. जिले के एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अपने घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और जरूरत पड़ने पर पड़ोसियों या पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >