शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime: पुलिस जगदीश राय की पत्नी से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Bihar Crime: सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक को उस समय हत्या कर दी गई. युवक रात के अंधेरे में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था, तभी विवाहिता का पति और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का विवाहिता के साथ पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवाहिता सुंदरपुर बंटोलवा गांव निवासी जगदीश राय की पत्नी बतायी जा रही है.

दिल्ली से गांव आया था राजा

जानकारी के अनुसार चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के 22 वर्षीय बेटे राजा कुमार दिल्ली में होटल में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर आया था. राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया. मृतक राजा कुमार के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि राजा कब सुंदरपुर गया परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी.

जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच, पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया है. पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में जगदीश राय और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस जगदीश राय की पत्नी से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >