Sitamarhi Special Train: दिल्ली और मिथिलांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी जंक्शन होकर चलने वाली 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है.
समस्तीपुर मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है.
आनंद विहार से 13 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल का परिचालन अब 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी.
वहीं गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी.
सीतामढ़ी समेत इन स्टेशनों के यात्रियों को फायदा
यह स्पेशल ट्रेन झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर के रास्ते संचालित होती है. परिचालन अवधि बढ़ने से इन क्षेत्रों से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलता रहेगा.
रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है. इससे सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अगस्त तक इस स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलती रहेगी.
