घर पर हमला कर मारपीट करने व लूटपाट का आरोप

थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी मुरारी सिंह के पुत्र आशीष कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

रीगा. थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी मुरारी सिंह के पुत्र आशीष कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में सुधीर सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, वैष्णवी कुमारी, सुधीर सिंह की पत्नी, सोनू कुमार सहित अज्ञात 15 आदमी को आरोपित किया है. इसमें घर पर हमला कर मारपीट कर लहूलुहान करने तथा आठ लाख मूल्य की संपत्ति लूटने का आरोप लगाया है.

महिला को मारपीट कर किया लहूलुहान, प्राथमिकी

रीगा. थाना क्षेत्र की सिराही पंचायत के सिंघोरवा गांव में जमीन हड़पने की नीयत से एक महिला पर हमला कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है. इस संदर्भ में स्थानीय अरुण मिश्रा की पत्नी जूली मिश्रा के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही रवि कुमार, शशि कुमार एवं सन्नी कुमार को आरोपित किया गया है.

नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा. थाने की पुलिस टीम ने पटेल नगर के पास नशीली दवा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी राम लगन महतो के पुत्र रोहित कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि पुअनि अरुण कुमार के नेतृत्व में तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति के झोला से 48 बोतल कोरेक्स व 102 टेबलेट बरामद किया गया है. इस संदर्भ में मादक द्रव्य व मनोतेजक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >