sitamarhi news: चोरी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो निवासी बैजू गिरि के पुत्र कमलेश गिरि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में चोरी का मामला दर्ज है. 50 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 50 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अरुण राय के पुत्र कन्हैया कुमार के रुप में की गयी है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >