न्यायाधीश ने मंडल कारा शिवहर का किया औचक निरीक्षण

सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक ने गुरुवार को शिवहर मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया.

शिवहर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक ने गुरुवार को शिवहर मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीएलएसए के सचिव ने कैदियों के विभिन्न वार्डों समेत महिला वार्ड, रसोई घर, शौचालय, पेयजल एवं जेल अस्पताल का बारीकी से जायजा लिया तथा मंडल कारा परिसर में साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.साथ ही सचिव ने भोजन की गुणवत्ता की जांच को लेकर कैदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की गयी.जिसमें बंदियों ने संतोषजनक जवाब दिए. वहीं सचिव ने बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गईं. मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुबोध कुमार, जेल अधीक्षक राकेश कुमार समेत कई न्याय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >