सीतामढ़ी. आगामी 21 अप्रैल को जेंड्रॉयट एसआर सौल्यूशन प्रालि द्वारा जिला नियोजनालय के तत्वावधान में पुपरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. उक्त जॉब कैंप में कंपनी द्वारा 60 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है. जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने जानकारी देते हुए जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों से उक्त रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं जिला नियोजन कार्यालय के निबंधन की फॉटो कॉपी के साथ 10:30 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. पद का नाम स्मार्ट मीटर इंसटॉलर, योग्यता आइटीआई ऑल ट्रेड, उम्र 18 से 30 वर्ष, वेतन 13.500 सीटीसी इनहैंड 10600 रुपये व कार्यक्षेत्र सीतामढ़ी प्रखंडवार निर्धारित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
