पचटक्की गांव में सोये अवस्था में एक व्यक्ति को गोली मारी

46 वर्षीय मनोज साह नामक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा शुक्रवार की रात करीब 12:45 बजे गोली मार दी गई.

सीतामढ़ी/ बैरगनिया. प्रखंड अंतर्गत पचटकी यदु गांव निवासी करीब 46 वर्षीय मनोज साह नामक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा शुक्रवार की रात करीब 12:45 बजे गोली मार दी गई. गोली मनोज साह की पीठ में लगी है. परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि शुक्रवार की रात को हमेशा की तरह मनोज साह भोजन के बाद सो गये. रात करीब पौने एक बजे अपराधियों ने उनके घर में घुसकर सोए अवस्था में पीठ में गोली मारकर फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर परिजन उठे और खून से लथपथ मनोज साह को आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की टीम ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया. हालांकि, परिजनों द्वारा सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने बताया कि गोली पीछे से रीढ़ की हड्डी से होकर हर्ट के आसपास फंसा हुआ है. आपरेशन के जरिये गोली को निकाला जा रहा है. मनोज साह की स्थिति नाजुक बनी हुइ है. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ रामकृष्णा व बैरगनिया थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घायल के घर पहुंचकर घटना की जांच की. बाद में एसएफएल टीम को बुलाया गया. संदिग्ध लग रहा मामला : एसडीपीओ सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि घायल ने पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति पर आशंका जताई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. घायल द्वारा बताया गया है कि घर में सोने के समय किसी ने गोली मार दी. जबकि बेड व मच्छरदानी पर न तो गोली और न ही खून के एक बूंद का निशान पाया गया है. पीड़ित को गोली लगी है, लेकिन गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस अनेक बिंदुओं पर जांच कर रही है. मामला संदिग्ध लग रहा है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >