वाहन चेकिंग अभियान चला, 35 हजार का चालान कटा
एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है.
By VINAY PANDEY |
July 29, 2025 8:16 PM
सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 28 हजार, जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में 7 हजार यानी कुल 35 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. अधिकारी द्वय ने बताया कि खासकर ट्रिपल लोडिंग चलने वाले बाइक चालकों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 30, 2025 1:48 PM
December 29, 2025 7:16 PM
December 29, 2025 7:15 PM
December 29, 2025 7:14 PM
December 29, 2025 7:13 PM
December 29, 2025 7:12 PM
December 29, 2025 7:11 PM
December 29, 2025 7:09 PM
December 29, 2025 7:09 PM
December 29, 2025 7:07 PM
