13 से अंतर वद्यिालय क्रिकेट प्रतियोगिता

13 से अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता सीतामढ़ी. जिला क्रिकेट संघ एवं नार्थर्न सहोदय स्कूल्स कंपलेक्स, सीतामढ़ी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में डुमरा स्टेडियम मैदान में 13 से 22 जनवरी तक जिलास्तरीय अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 13 को बालक वर्ग का उद्घाटन मैच विद्या भारती पब्लिक स्कूल व सेक्रेड हर्ट स्कूल के […]

13 से अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता सीतामढ़ी. जिला क्रिकेट संघ एवं नार्थर्न सहोदय स्कूल्स कंपलेक्स, सीतामढ़ी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में डुमरा स्टेडियम मैदान में 13 से 22 जनवरी तक जिलास्तरीय अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 13 को बालक वर्ग का उद्घाटन मैच विद्या भारती पब्लिक स्कूल व सेक्रेड हर्ट स्कूल के बीच होगा तो 17 जनवरी को बालिका वर्ग का उद्घाटन मैच हेलेंस स्कूल डुमरा में ओआरएस स्कूल व सेक्रेड हर्ट के बीच होगा. बालक वर्ग में 11 स्कूलों की टीम तो बालिका वर्ग में छह स्कूलों की टीम भाग लेगी. जिला क्रिकेट संघ के मानद सचिव श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला टीम का गठन किया जायेगा. यह टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. प्रत्येक मैच 20 ओवर का होगा. टीम को अपना किट व ड्रेस में आना होगा. इन स्कूलों के प्रतिभागी बालक वर्ग में विद्या भारती स्कूल, सीतामढ़ी, सेक्रेड हर्ट स्कूल, डीएवी रुन्नीसैदपुर, ओआरएस सीतामढ़ी, डीएवी पुपरी, केंद्रीय विद्यालय सुतिहारा, डीपीएस लगमा, सीतामाढ़ी सेंट्रल स्कूल, विद्या मंदिर सीतामढ़ी, हेलेंस स्कूल डुमरा व डीएवी डुमरा तो बालिका वर्ग में ओआरएस, सेक्रेड हर्ट, सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, हेलेंस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व डीएवी डुमरा की टीमें भाग लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >