राजस्व खतियान का जिला वेबसाइट पर प्रकाशन का नर्दिेश

राजस्व खतियान का जिला वेबसाइट पर प्रकाशन का निर्देश शिवहर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में भू अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण योजना के तहत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की एक बैठक हुयी, जिसमें राजस्व खतियान के कम्पूटराइजेशन व जिला वेबसाइट पर उसके प्रकाशन का निर्देश दिया गया. वही राजस्व खतियान कंप्यूटराइज का मिलान […]

राजस्व खतियान का जिला वेबसाइट पर प्रकाशन का निर्देश शिवहर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में भू अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण योजना के तहत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की एक बैठक हुयी, जिसमें राजस्व खतियान के कम्पूटराइजेशन व जिला वेबसाइट पर उसके प्रकाशन का निर्देश दिया गया. वही राजस्व खतियान कंप्यूटराइज का मिलान मूल खतियान से करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया. कहा गया कि उसके बाद ही राजस्व प्रशाखा में वापस भेजा जाना चाहिए. बैठक में अंचलवार खेसरा पंजी का संधारण 15 दिन के अंदर करने का निर्देश दिया गया. सरकारी भूमि का पूर्ण विवरण के साथ अलग खेसरा पंजी तैयार करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया. बैठक में अंचल स्तर पर तैयार किये जा रहे डाटा केंद्र सह आधुनिक अभिलेखागार के निर्माण व आधुनिक मशीन के अधिष्ठापन की भी समीक्षा की गयी. मौके पर बेलट्रॉन द्वारा अंचलों मे लगाये गये जेनेरेटर की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किया गया. जिसमें पाया गया कि सभी जेनेरेटर खराब हैं. मौके पर बेलट्रॉन के डाटा इंट्री अॉपरेटर के मानदेय भुगतान की स्थिति पर सीओ को रिर्पोट करने का निर्देश दिया गया. मौके पर एडीएम मनन राम, एसडीओ लालबाबू सिंह, डीसीएलआर अनिल कुमार सिंहा, कार्यालय सहायक श्याम चंद्र सिंह, सभी बीडीओ सीओ व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >