नियमों को ताक पर रख करायी ऊंची कूद !

नियमों को ताक पर रख करायी ऊंची कूद ! फोटो-7 हंगामे के दौरान का हालप्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने किया हंगामा निर्णायक मंडल के सभी चार सदस्यों पर उठाया सवाल बोखड़ा. प्रखंड के बीआरसी नया टोल के परिसर में गुरुवार को तरंग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. ऊंची कूद प्रतियोगिता के […]

नियमों को ताक पर रख करायी ऊंची कूद ! फोटो-7 हंगामे के दौरान का हालप्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने किया हंगामा निर्णायक मंडल के सभी चार सदस्यों पर उठाया सवाल बोखड़ा. प्रखंड के बीआरसी नया टोल के परिसर में गुरुवार को तरंग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. ऊंची कूद प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा गड़बड़ी की बात सामने आयी है. वंचित बच्चों का आरोप था कि ऊंची प्रतियोगिता के लिए दो तरफ बल्ला गाड़ कर उसमें डोरी बांधा जाता है, मगर यहां पर निर्णायक मंडल के दो सदस्य अपने हाथों से ही डोरी पकड़े हुए थे और अपने पसंदीदा प्रतिभागी की बारी आने पर डोरी को नीचा कर उसे सफल करा दिया. 15-20 मिनट तक शोर-शराबा होता रहा. निराश होकर लौटे प्रतिभागी सीआरसीसी शिवशंकर पंडित व पंकज किशोर पवन ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से बच्चों को शांत कराया. कहा कि निर्णायक मंडल का निर्णय सही है. इस बाबत श्री पंडित ने बताया कि क्या गलत और क्या सही हुआ है, यह निर्णायक मंडल ही जानता होगा. कारण कि निर्णायक मंडल में जो भी सदस्य हैं, सभी फिजिकल टीचर हैं. हालांकि श्री पंडित ने माना कि हाथ से डोरी पकड़ कर ऊंची कूद कराना उचित नहीं था. इस सच्चाई को निर्णायक मंडल में शामिल सदस्यों ने भी स्वीकार किया. बावजूद अपने निर्णय पर अड़े रहे. सदस्यों ने बताया कि बीआरसी में सुविधा का अभाव होने के चलते हाथ से डोरी पकड़ा गया था. सदस्यों में भोगेंद्र चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, उमेशचंद्र व अमरनाथ शामिल थे. नहीं आये थे कई प्रतिभागी कुछ शिक्षकों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि प्रतियोगिता के दौरान भेदभाव किये जाने के चलते ही कुछ प्रतिभागी यहां नहीं आये हैं, जबकि उनका चयन सीआरसी स्तर पर हो गया था. इस तरह खास कर ऊंची कूद प्रतियोगिता पर सवाल उठता रहेगा. 100 मीटर दौड़ के दौरान सफल प्रतिभागी खुशबू कुमारी गिर कर बेहोश हो गयीं. शिक्षकों ने उसके चेहरे पर पानी छींट कर उसे होश में लाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >