बैठक से नदारद रहने पर स्पष्टीकरण

बैठक से नदारद रहने पर स्पष्टीकरण एसडीओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट एसडीओ की बैठक नहीं आये थे 52 अधिकारी सीतामढ़ी. 28 दिसंबर को सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने अनुमंडल क्षेत्र के अधिकारी व पर्यवेक्षकों की एक बैठक बुलायी थी. इसमें 52 अधिकारी नदारद रहे थे. हालांकि एसडीओ ने नदारद अधिकारी व पर्यवेक्षकों के खिलाफ […]

बैठक से नदारद रहने पर स्पष्टीकरण एसडीओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट एसडीओ की बैठक नहीं आये थे 52 अधिकारी सीतामढ़ी. 28 दिसंबर को सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने अनुमंडल क्षेत्र के अधिकारी व पर्यवेक्षकों की एक बैठक बुलायी थी. इसमें 52 अधिकारी नदारद रहे थे. हालांकि एसडीओ ने नदारद अधिकारी व पर्यवेक्षकों के खिलाफ अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने डीएम को रिपोर्ट किया है और अधिकारी व पर्यवेक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने की अनुशंसा की है. नदारद अधिकारी व पर्यवेक्षक बैठक से डुमरा प्रखंड के पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, सांख्यिकी पर्यवेक्षक, मनरेगा के दोनों कनीय अभियंता नदारद थे. इसी तरह रुन्नीसैदपुर प्रखंड के पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, बीएओ, बीइओ, बीसीओ, थुम्मा बीइओ, पशुपालन पदाधिकारी, सांख्यिकी पर्यवेक्षक व मनरेगा के दोनों कनीय अभियंता, बैरगनिया के पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, बीएओ, बीइओ, मेजरगंज के पीएचसी प्रभारी, मनरेगा पीओ, बीसीओ, बीएओ, बीइओ, सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सोनबरसा के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, परिहार के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सीडीपीओ, बीएओ, बीसीओ, बीइओ, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सुप्पी के बीडीओ, पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, बीएओ, बीसीओ, बीइओ, मनरेगा के कनीय अभियंता, रीगा के बीडीओ, सीओ, पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बीएओ, बीइओ, बथनाहा के बीइओ, मनरेगा के कनीय अभियंता व सीडीपीओ शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >