युवकों ने आरटीपीएस कर्मी को पीटा

युवकों ने आरटीपीएस कर्मी को पीटा फोटो- 17 बीडीओ के कक्ष में भीड़ पुपरी : प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आय प्रमाण पत्र में सुधार कराने आयी एक महिला से कथित तौर पर गाली-गलौज करने को ले कुछ युवकों ने शनिवार को एक कर्मी की पिटाई कर दी. वहां पर मौजूद होमगार्ड जवान ने […]

युवकों ने आरटीपीएस कर्मी को पीटा फोटो- 17 बीडीओ के कक्ष में भीड़ पुपरी : प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आय प्रमाण पत्र में सुधार कराने आयी एक महिला से कथित तौर पर गाली-गलौज करने को ले कुछ युवकों ने शनिवार को एक कर्मी की पिटाई कर दी. वहां पर मौजूद होमगार्ड जवान ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया गया है कि आवापुर की एक महिला नवंबर 15 में निर्गत आय प्रमाण पत्र में सुधार कराने के लिए काउंटर पर आयी थी. कर्मी ने प्रमाण पत्र में सुधार नहीं किया और पुन: आवेदन करने का सुझाव दिया. महिला का कहना था कि नया आवेदन करना संभव नहीं है. निर्गत प्रमाण पत्र में हीं सुधार कर दें. इसी बीच, यह सब सुन रहे कुछ युवकों ने कर्मी की पिटाई कर दी. युवकों का कहना था कि कर्मी द्वारा महिला के साथ गाली-गलौज की गयी. हालांकि कर्मी ने इस आरोप से इनकार किया. समाचार लिखे जाने तक युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >