अबोध बालक के साथ विवाहिता को निकाला

अबोध बालक के साथ विवाहिता को निकाला — पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव का मामला — पति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी पुपरी : शाहीन फातमा के द्वारा दायर मुकदमे के आलोक में कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के मो […]

अबोध बालक के साथ विवाहिता को निकाला — पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव का मामला — पति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी पुपरी : शाहीन फातमा के द्वारा दायर मुकदमे के आलोक में कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के मो शकील खां की पत्नी है. दहेज में नगद 10 लाख का डिमांड पूरा न करने के कारण ससुराल वालों ने शाहीन को मारपीट कर अबोध बच्चे के साथ उसे घर से निकाल दिया गया था. प्राथमिकी में पति मो शकील खां, देवर मो अकील खां, गोतनी हुस्ने आरा व सहानी खातून को आरोपित किया गया है. — कुम्मा गांव है शाहीन का मायके प्राथमिकी के अनुसार सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव के अजीजर रहमान ने अपनी पुत्री शाहीन की निकाह गंगटी के मो शकील खां के साथ की थी. निकाह 12 जुलाई 12 को हुई थी. उस दौरान शाहीन के माता-पिता ने उपहार स्वरूप काफी कुछ दिया था. शादी से तीन वर्ष पूर्व मेहसौल में एक कट्ठा जमीन अपने पुत्र के नाम खरीद कर पुत्र की शादी ठीक की थी. अगस्त 13 में शाहीन को एक पुत्र जन्म लिया. शादी से पूर्व व शादी के बाद भी मो शकील दिल्ली में रहता है. उत्सव व त्योहार में हीं घर पर आता है. वर्ष 2014 में ईद में दिल्ली से घर आया था. उसी समय शकील ने शाहीन को अपने पिता से 10 लाख रुपये मांग कर लाने को कहा था. इनकार करने पर उसका खाना-पीना बंद कर दिया गया. शाहीन के पिता भी गंगटी पहुंचे और समझौता की कोशिश किये. सब बेकार रहा. 12 फरवरी 15 को शाहीन को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया. तब से वह पिता के घर पर रह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >