उद्घाटन मैच में सोनौल की टीम बाजी मारी फोटो-9 खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथि रीगा : प्रखंड के रामपुर गंगौली गांव में शनिवार को नरसिंह क्रिकेट क्लब की ओर से टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू कराया गया है. इसका उद्घाटन निशांत सिंह व सहायक अवर निरीक्षक अभिराम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. सोनौल सुलतान व बैरगनिया की टीम कें बीच उद्घाटन मैच हुआ. टॉस जीत कर सोनौल की टीम 96 रन बना कर ऑल आउट हो गयी, जबकि बैरगनिया की टीम पूरी विकेट खो कर लक्ष्य से सात रन पीछे हीं रह गयी. सोनौल के खिलाड़ी राहुल कुमार को मैच ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. आयोजक सुजीत कुमार निराला, लड्डू सिंह व अजीत कुमार ने बताया कि कुल 15 मैच खेले जायेंगे. एंपायर की भूमिका में वंशीधर सिंह व नरेंद्र कुमार सिंह तो उद्घोषक के रूप में नीरज कुमार सिंह व जफीर आलम थे.
उद्घाटन मैच में सोनौल की टीम बाजी मारी
उद्घाटन मैच में सोनौल की टीम बाजी मारी फोटो-9 खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथि रीगा : प्रखंड के रामपुर गंगौली गांव में शनिवार को नरसिंह क्रिकेट क्लब की ओर से टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू कराया गया है. इसका उद्घाटन निशांत सिंह व सहायक अवर निरीक्षक अभिराम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर […]
