लगातार चोरी से आक्रोश

लगातार चोरी से आक्रोश बथनाहा. थाना क्षेत्र के मैवी बाजार पर लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है. व्यवसायियों का कहना है कि बाजार पर हो रही लगातार चोरी की घटना से व्यवसायी हैरान व परेशान हैं. गत दो दिनों में यानी 29 दिसंबर की रात्रि चप्पल-जूता दुकानदार नथुनी […]

लगातार चोरी से आक्रोश बथनाहा. थाना क्षेत्र के मैवी बाजार पर लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है. व्यवसायियों का कहना है कि बाजार पर हो रही लगातार चोरी की घटना से व्यवसायी हैरान व परेशान हैं. गत दो दिनों में यानी 29 दिसंबर की रात्रि चप्पल-जूता दुकानदार नथुनी साह की दुकान के अलावा दिनेश राम की अंडा की दुकान, कृष्ण नंदन राउत की कपड़े की दुकान व गुड्डू प्रसाद के होटल से लाखों की चोरी कर ली गयी. इतना ही नहीं उसके अगली ही रात्रि यानि 30 दिसंबर की रात्रि चोरों ने फिर बाजार स्थित नेपाली किराना दुकान का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली. उक्त व्यवसायियों का कहना था कि मैवी बाजार बथनाहा थाना क्षेत्र का बोर्डर है. यहां के बाद सहियारा थाना क्षेत्र आता है. पुलिस की गस्ती ना के बराबर होता है. इसलिए चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देता रहता है. इससे स्थानीय व्यवसायी हताश व परेशान है. प्रखंड प्रमुख व स्थानीय गांव निवासी गीता देवी व स्थानीय मुखिया विनोद बिहारी प्रसाद ने भी घटना की पुष्टी करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा गस्ती न के बराबर लगाने पर आक्रोश व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >