पूर्व की रंजिश में चाकू से प्रहार कर जख्मी किया

पूर्व की रंजिश में चाकू से प्रहार कर जख्मी किया सीतामढ़ी. मेजरगंज थाना क्षेत्र के मेजरगंज बाजार पर गुरुवार की शाम पूर्व की रंजिश में कुछ लोगों ने चाकू से प्रहार कर स्थानीय नागेंद्र साह के पुत्र ओम प्रकाश कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया, […]

पूर्व की रंजिश में चाकू से प्रहार कर जख्मी किया सीतामढ़ी. मेजरगंज थाना क्षेत्र के मेजरगंज बाजार पर गुरुवार की शाम पूर्व की रंजिश में कुछ लोगों ने चाकू से प्रहार कर स्थानीय नागेंद्र साह के पुत्र ओम प्रकाश कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के ही राज किशोर ठाकुर, दिनेश ठाकुर, भरत ठाकुर, राकेश ठाकुर, भोला ठाकुर व सुबोध ठाकुर को आरोपित किया गया है. बताया है कि उसे गुरुवार को पटना जाना था, इसलिए वह अपनी दुकान से रुपये लेकर बाहर निकला आरोपितों ने उस पर प्रहार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >