बीडीओ को किया सम्मानित

बीडीओ को किया सम्मानित फोटो-8 बीडीओ को सम्मानित करते अध्यक्ष व अन्य. परिहार. स्थानीय बीडीओ निरंजन कुमार को बेहतर काम एवं प्रखंड कार्यालय की सुचारु व्यवस्था को लेकर बुधवार को सम्मानित किया गया है. व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. सऊद आलम ने बीडीओ श्री कुमार को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान करने के साथ ही प्रखंड […]

बीडीओ को किया सम्मानित फोटो-8 बीडीओ को सम्मानित करते अध्यक्ष व अन्य. परिहार. स्थानीय बीडीओ निरंजन कुमार को बेहतर काम एवं प्रखंड कार्यालय की सुचारु व्यवस्था को लेकर बुधवार को सम्मानित किया गया है. व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. सऊद आलम ने बीडीओ श्री कुमार को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान करने के साथ ही प्रखंड के हित में ठोस कदम उठाने के लिए उनकी हौसला अफजाइ की. प्रखंड के हर क्षेत्र की बेहतरी के लिए अध्यक्ष मो. आलम समेत अन्य ने बीडीओ को हर संभव सहयोग करने की बात कही. नये वर्ष की मुबारकबाद देने के साथ ही बीडीओ से आशा व्यक्त की गयी कि वे जन समस्याओं के निदान के प्रति अपनी गंभीरता बरकरार रखेंगे. मौके पर मो. रेजाउल्लाह, मो. आशिफ, मो. सालिक, मो. अख्तर हुसैन, खुश रेजा व प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रेमप्रकाश समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >