अथरी उपडाक घर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू

अथरी उपडाक घर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू फोटो-13 फीता काटते डाक अधीक्षक. रुन्नीसैदपुर. प्रखंड के अथरी उपडाक घर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू हो गयी. इसका उद्घाटन गुरुवार को डाक अधीक्षक आरके राय ने फीता काट कर किया. मौके पर श्री राय ने कोर बैंकिंग सेवा के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए […]

अथरी उपडाक घर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू फोटो-13 फीता काटते डाक अधीक्षक. रुन्नीसैदपुर. प्रखंड के अथरी उपडाक घर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू हो गयी. इसका उद्घाटन गुरुवार को डाक अधीक्षक आरके राय ने फीता काट कर किया. मौके पर श्री राय ने कोर बैंकिंग सेवा के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि अब देश के किसी भी हिस्से के डाकघर जहां कोर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी, वहां से खाताधारी अपने पैसे की लेनदेन कर सकता है. वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा व इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं के लाभुक भी अब डाकघर से लाभान्वित हो सकेंगे. कहा कि अब तक देश के 47 प्रतिशत डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ा जा चुका है. अगले दो माह के अंदर शेष 53 प्रतिशत डाकघरों में भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. बता दें कि शिवहर व सीतामढ़ी जिला को मिला कर अथरी चौथा उपडाक घर है, जहां कोर बैंकिंग सेवा शुरू की गयी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीइओ श्यामा शंकर प्रसाद सिंह उर्फ भोला बाबू ने की. डाक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव प्रेमचंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर डाक निरीक्षक नटवर लाल, सिस्टम एडमिन शिवचंद्र कुमार, युगल भारती, अवर डाकपाल सुशील झा, राजेश मिश्रा, पंसस भूपेंद्र प्रसाद नारायण सिंह, डाॅ एनपी मिश्रा, रामाशंकर प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार व अरुण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >