गौर में आंदोलनकारियों ने निकाला लाठी जुलूस

गौर में आंदोलनकारियों ने निकाला लाठी जुलूस फोटो-11 जुलूस में शामिल लोगनेपाल में मधेस आंदोलन 137 वें दिन भी जारीमोरचा के साथ शामिल हुए ईंंट भट्ठा व्यवसायी संघप्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल में मधेस आंदोलन बुधवार को 137 वें दिन भी जारी रहा. रौतहट जिला मुख्यालय गौर में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के साथ बड़ी संख्या […]

गौर में आंदोलनकारियों ने निकाला लाठी जुलूस फोटो-11 जुलूस में शामिल लोगनेपाल में मधेस आंदोलन 137 वें दिन भी जारीमोरचा के साथ शामिल हुए ईंंट भट्ठा व्यवसायी संघप्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल में मधेस आंदोलन बुधवार को 137 वें दिन भी जारी रहा. रौतहट जिला मुख्यालय गौर में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के साथ बड़ी संख्या में ईंट भट्ठा व्यवसायी संघ से जुड़े लोगों ने लाठी जुलूस निकाला. जुलूस मधेस क्रांति चौक से निकल कर परिक्रमा करते हुए गौर-बैरगनिया रोड में मैत्री पुल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस में शामिल लोग मधेसी एकता जिंदाबाद, जागो मधेसी छिनो मधेस, मधेस की मांगे पूरी करो, केपी शर्मा ओली मुर्दाबाद आदि नारे लगा रहे थे. सभा में पूर्व सभासद बबन सिंह, शेख जमशैद, राम किशोर महतो, श्याम सुंदर पटेल, किरण ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुशवाहा, संजय सिंह, कौशर खान मिथिला, रेवंत झा, धर्मेंद्र पटेल समेत हजारों लोग मौजूद थे. पूर्व पीएम के घर बरसायी लाठियांउधर आंदोलनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के गौर स्थित आवास पर लाठियां बरसायी. श्री नेपाल रौतहट निर्वाचन क्षेत्र संख्या-एक से सभासद भी हैं. दरवाजे पर लाठी बरसा रहे आंदोलनकारियों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेपाल द्वारा जान बूझ कर मधेसी जनता को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है. भूमिगत संगठन ने किया सशक्त आंदोलन का एलान वहीं भूमिगत संगठन जनतांत्रिक तराइ मुक्ति मोरचा के अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मधेस में सशक्त आंदोलन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. मधेसियों द्वारा जारी शांतिपूर्ण आंदोलन को सरकार सेना एवं सुरक्षा बलों के प्रयोग से दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका प्रतिकार किया जायेगा. संगठन ने पांच सूत्री घोषणा भी की, जिसमें तस्करी कर गैर मधेसी को जरूरत का सामान पहुंचाने वालों पर सख्ती से पेश आया जायेगा. स्वतंत्र मधेस के लिए आपस में वार्ता की जायेगी. नेपाली सुरक्षा कर्मियों से लड़ने के लिए तराइ मुक्ति सेना के गठन की प्रक्रिया को पूर्णता दी जायेगी. इससे पहले जयकृष्ण गोइत के नेतृत्व वाली अखिल तराइ मुक्ति मोरचा के साथ समूह की आपसी वार्ता हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >