श्री सीताराम नाम जाप यज्ञ की तैयारी शुरू

श्री सीताराम नाम जाप यज्ञ की तैयारी शुरू फोटो-6 यज्ञ के आयोजक राम बालक दास जी महाराज, 7 यज्ञ स्थल पर निर्माणाधीन ढ़ांचा बथनाहा. प्रखंड की रूपौली-रूपहरा पंचायत के कोयली गांव स्थित श्री मिथिला धाम स्थल पर विश्व कल्याणार्थ श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गयी है. यज्ञ 11 मार्च 16 […]

श्री सीताराम नाम जाप यज्ञ की तैयारी शुरू फोटो-6 यज्ञ के आयोजक राम बालक दास जी महाराज, 7 यज्ञ स्थल पर निर्माणाधीन ढ़ांचा बथनाहा. प्रखंड की रूपौली-रूपहरा पंचायत के कोयली गांव स्थित श्री मिथिला धाम स्थल पर विश्व कल्याणार्थ श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गयी है. यज्ञ 11 मार्च 16 को शुरू होगा और 21 मार्च को समापन. प्रथम दिन कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. महायज्ञ के आयोजक बालक राघवेंद्र दास जी महाराज हैं. उन्होंने बताया कि 84 लाख योनियों में मानव सर्वोत्तम है. इस भौतिक युग में सभी प्रकार की समृद्धि, सुख, यश, गरिमा की प्राप्ति एवं दैविक, दैहिक व भौतिक संतापों की निराकरण का सबसे सुलभ मार्ग श्री सीताराम नाम का जाप है. यज्ञ के दौरान व्यासों द्वारा रामचरित मानस का नवाह परायण किया जायेगा. प्रवचन व कथा का भी आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >