बच्चों ने बनाया बेहतर प्रोजेक्ट

बच्चाें ने बनाया बेहतर प्रोजेक्ट फोटो-5 प्रोजेक्ट के साथ बच्चे सीतामढ़ी. रीगा प्रखंड के भवदेपुर स्थित सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय में बुधवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों के बीच गणित, क्विज, पेंटिंग, कबड्डी व वाद-विवाद समेत अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. बच्चे एक से बढ़ कर एक मॉडल व […]

बच्चाें ने बनाया बेहतर प्रोजेक्ट फोटो-5 प्रोजेक्ट के साथ बच्चे सीतामढ़ी. रीगा प्रखंड के भवदेपुर स्थित सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय में बुधवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों के बीच गणित, क्विज, पेंटिंग, कबड्डी व वाद-विवाद समेत अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. बच्चे एक से बढ़ कर एक मॉडल व प्रोजेक्ट बनाये थे. बच्चों ने मॉडल के माध्यम से अपनी सोच व विचार को अभिव्यक्त किया. यह बताया कि उन्हें उचित मार्गदर्शन मिलता रहे तो वे विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं. हर मॉडल की सराहना की गयी. पेंटिंग देख कर स्कूल प्रबंधन व अतिथि मंत्रमुग्ध हो गये. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य सुधीर कुमार एवं शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कृत करने के साथ ही उनकी हौसला अफजाइ की गयी. प्रधान शिक्षक श्री कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह के समापन की घोषणा की. मौके पर शिक्षक लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, भरत कुमार, सोनम कुमारी, मिमनाज खातून, सरोज देवी, बेबी कुमारी व प्रगति देवी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >