नवोदय के वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के खैरवी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी 2 से 4 जनवरी तक होने वाले वार्षिकोत्सव आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य एके प्रतिहस्त ने बताया कि आगामी 2 जनवरी-16 को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. वहीं 3 जनवरी को पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं […]

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के खैरवी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी 2 से 4 जनवरी तक होने वाले वार्षिकोत्सव आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य एके प्रतिहस्त ने बताया कि आगामी 2 जनवरी-16 को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

वहीं 3 जनवरी को पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का सम्मेलन होगा, जबकि 4 जनवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा. बताया कि वार्षिकोत्सव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्राचार्य श्री प्रतिहस्त ने विद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों व पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >