ताला तोड़ कर 30 हजार की चोरी

सुरसंड : भिट्ठा ओपी क्षेत्र के मतौना गांव के वार्ड संख्या-12 में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर नगदी, जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि वह 15 दिसंबर […]

सुरसंड : भिट्ठा ओपी क्षेत्र के मतौना गांव के वार्ड संख्या-12 में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर नगदी, जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि वह 15 दिसंबर को मुख्य गेट के अलावा अन्य कमरों में ताला लॉक कर परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली गये थे.

दिल्ली से वापस आने पर देखा कि मुख्य गेट में ताला लॉक है, लेकिन तीन कमरों का ताला टूटा हुआ है. आलमीरा एवं तीन बक्से का ताला तोड़ कर नगदी रुपये, जेवरात, कपड़े समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई. सूचना पर भिट्ठा ओपी प्रभारी मिहिर कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >