प्रोजेक्ट मैनेजर भी थे निशाने पर फोटो.डीएम.एसपी.एमपी. एमएलएशिवहर. टेक्नो कंपनी के सुपरवाइजर की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहाैल बना हुआ है. एक कर्मी के अनुसार प्रोजेक्ट मैनेजर अमित नंदी भी अपराधी के निशाने पर थे. हालांकि घटना के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें पटना भेजा गया है. सूत्र के मुताबिक सुपरवाइजर की हत्या एक करोड़ में डिल हुआ था. पैसा किस्तों में दिया जाना था लेकिन निर्धारित समय पर पैसा नहीं पहुंचाने के कारण घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि इस संदर्भ में एसडीपीओ प्रीतिश कुमार व थानाध्यक्ष गणेश राम ने खारिज कर दिया है. इधर मुजफ्फरपुर से आयी फॉरेंसिक की टीम ने गुरुवार को घटनास्थल का जायजा लिया. वही घटनास्थल से सेंपल लिया है. एसपी अश्विनी कुमार ने बताया कि घटना के बाद छापेमारी जारी है. मोतिहारी व सीतामढ़ी जिले की पुलिस पदाधिकारी भी संपर्क में हैं. घटना के बाद एसपी अभियान संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. तीन को उपलब्ध कराया गया सुरक्षा डीएम राजकुमार ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद , टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित नंदी व एक अन्य को सुरक्षा उपलब्ध कराया गया है. कहा कि अनुसंधानकर्ता को घटना की जांच का निर्देश दिया गया है.सांसद ने की घटना की निंदास्थानीय सांसद रमा देवी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम व एसपी से भी उन्होंने बात की है. अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रोजेक्ट मैनेजर भी थे निशाने पर
प्रोजेक्ट मैनेजर भी थे निशाने पर फोटो.डीएम.एसपी.एमपी. एमएलएशिवहर. टेक्नो कंपनी के सुपरवाइजर की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहाैल बना हुआ है. एक कर्मी के अनुसार प्रोजेक्ट मैनेजर अमित नंदी भी अपराधी के निशाने पर थे. हालांकि घटना के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें पटना भेजा गया है. सूत्र के मुताबिक […]
