टेक्नो कार्यालय में लटका तालाफोटो. एसई-1 कार्यालय से समान निकालते टेक्नो कर्मी. एसई-2स्टोर स्थल पर समान. एसई 3 कार्यालयशिवहर. टेक्नो पावर इंटरप्राइजेज कंपनी के सुपरवाइजर राजेंद्र प्रताप सिंह के हत्या के बाद कंपनी के कार्यालय में ताला लटका हुआ है. कर्मी पलायन कर गये है. प्रभात खबर की टीम जब बिजली कंपनी के कार्यालय पर करीब एक बजे पहुंची. तो ताला लटका पाया. कुल ही देर में तीन कर्मी कार्यालय पहुंचे व समान बाहर निकाला व स्टोर के लिए प्रस्थान कर गये. कर्मी अमलान कुंडू परसनजीत बोस ने बताया कि वह बंगाल का रहने वाला है. घटना के कारण कार्यालय परिसर में नहीं रह कर वे लोग पुलिस सुरक्षा में डक्टर देवी नंदन सिंह के कैंपस स्थित स्टोर में रह रहे है. उतरप्रदेश के कर्मी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑफिस से रजाई व अन्य समाग्री निकालने आये है. हम लोग भी घर चले जायेंगे. अधिकतर कर्मी यहां से घटना के बाद ही पलायन कर गये हैं. कहा कि जिले के करीब 80 गांव में विधुतीकरण करना था. जिसमें करीब 20 से 25 गांव में काम अंतिम स्थिति में था. किंतु इस घटना से काम पूरी तरह ठप्प हो गया है. इधर स्टोर स्थल पर सअनि आरएन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल स्टोर की सुरक्षा करती पायी गयी. स्टोर स्थल पर भी सनाटा का माहौल कायम रहा. कोई भी कर्मी व इंजिनियर साईट पर नहीं गया. इधर शहर में भी खौफ का माहौल कायम रहा. लोग दहशत के कारण कुछ भी बोलने से कतराते नजर आये.मृतक का शव परिजन को सुपूर्दघटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टर्माटम के लिए सीतामढ़ी भेजा गया था, शव के साथ मृतक का भांजा मनीष प्रताप गया था. मनीष भी टेक्नो का कर्मी है. थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि पोस्टर्माटम के बाद शव को सीतामढ़ी में ही परिजन को सुपूर्द कर दिया गया था. एंबुलेस भी उपलब्ध करा दिया गया था.पटना में हो रही है कंपनी पदाधिकारी की बैठकघटना के बाद टेक्नो कंपनी के किसी भी वरीय पदाधिकारी को शिवहर में नहीं देखा गया है. इस संबंध में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से अमित नंदी से दुरभाष पर संपर्क साधा गया.तो उन्होने बताया कि पटना मिटिंग में हैं. आगे कुछ भी बताने से परहेज किया. इधर एक कर्मी ने बताया कि पटना में घटना को लेकर वरीय पदाधिकारी समीक्षा बैठक कर रहे हैं. कुछ कर्मी मृतक के घर अंतिम संस्कार में भाग लेने गये हैं.
टेक्नो कार्यालय में लटका ताला
टेक्नो कार्यालय में लटका तालाफोटो. एसई-1 कार्यालय से समान निकालते टेक्नो कर्मी. एसई-2स्टोर स्थल पर समान. एसई 3 कार्यालयशिवहर. टेक्नो पावर इंटरप्राइजेज कंपनी के सुपरवाइजर राजेंद्र प्रताप सिंह के हत्या के बाद कंपनी के कार्यालय में ताला लटका हुआ है. कर्मी पलायन कर गये है. प्रभात खबर की टीम जब बिजली कंपनी के कार्यालय पर […]
