फोटो-शिविर में मौजूद एनसीसी अधिकारी.
NCC Camp Sursand: सुरसंड नगर पंचायत स्थित सरयू उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार से 10 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा, जो आगामी 10 अगस्त तक चलेगा. यह कैंप 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के कैंप कमांडेंट कर्नल रजत शर्मा व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रम अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है. शिविर में कुल 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं. एनसीसी एएनओ श्वेता कुमारी ने बताया कि कैडेट्स को सेना व एसएसबी बहाली से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कैंपों के चयन हेतु आईजीजीबीसी प्रक्रिया व हथियारों का कड़ा अभ्यास कराया जाएगा.
कैडेट्स की सुविधाओं व सफाई का रखा जा रहा विशेष ध्यान
शिविर के सफल संचालन के लिए बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है.
- मूलभूत सुविधाएं: बिजली, पेयजल, भोजन की शुद्धता और त्वरित मेडिकल सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
- अग्रिम टीम की तैनाती: आवासीय परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के लिए सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्रिम दल तैनात है.
नगर पंचायत और विद्यालय परिवार का मिल रहा सहयोग
सुरसंड नगर पंचायत के सहयोग से शिविर में कैडेट्स की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है. इस अवसर पर प्रभारी एचएम राम प्रकाश सिंह, सभी पीआई स्टाफ एवं शिक्षक मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की वापसी की मांग को लेकर एकजुट हुए किसान, मनियारी में हुई बैठक
