स्वर्ण व्यवसायी से लूट का प्रयास, संदग्धि धराया

सीतामढ़ी : शहर के सोनापट्टी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र से बदमाशों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया. हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बाइक सवार चार बदमाश भागने में सफल रहे. स्वर्ण व्यवसायी उमा शंकर प्रसाद के पुत्र विक्रम कुमार के आवेदन […]

सीतामढ़ी : शहर के सोनापट्टी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र से बदमाशों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया. हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बाइक सवार चार बदमाश भागने में सफल रहे.

स्वर्ण व्यवसायी उमा शंकर प्रसाद के पुत्र विक्रम कुमार के आवेदन पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें एक नामजद व चार अज्ञात बाइक सवार को आरोपित किया गया है. क्या है पूरा मामला प्राथमिकी में विक्रम ने बताया है कि सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे अपनी आभूषण की दुकान बंद कर पिता के साथ घर लौट रहा था.

रास्ते में ओम ज्वेलर्स मार्केट में एक व्यक्ति से तगादा करने के लिए गली में प्रवेश किया, तो देखा कि सोनापट्टी स्थित एक ज्वेलरी कारीगर सूरज कुमार चौकन्ना हो कर उसे व उसके पिता को देख रहा है. कुछ दूरी पर एक सफेद बाइक पर दो युवक सवार थे. एक काला जैकेट पहना था तो दूसरा सर पर गमछा बांध रखा था.

पैसे का थैला छीनने की कोशिश शक होने पर वह अपने पिता के पास वापस लौट कर आया, तो देखा कि उक्त बाइक सवार के अलावा एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक पास आ कर पिस्तौल दिखा कर पिता के हाथ से बैग छीनने का प्रयास करने लगे. उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर स्थानीय लोगों को पास आता देख चारों बाइक सवार बदमाश महारानी स्थान की ओर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >