स्कूली बच्चों में बैग का वितरण

स्कूली बच्चों में बैग का वितरण फोटो-25 बैग के साथ मौजूद बच्चे.सीतामढ़ी. आकांक्षा सेवा संस्थान, लक्ष्मीनगर मेहसौल गोट के तत्वावधान में मंगलवार को गरीब, असहाय, कमजोर एवं लाचार स्कूली बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. इसमें हरिहपुर, रामनगरा, लक्ष्मीनगर, मेहसौल, मोहनपुर एवं बरियारपुर गांव के दो सौ स्कूली बच्चों को उक्त बैग […]

स्कूली बच्चों में बैग का वितरण फोटो-25 बैग के साथ मौजूद बच्चे.सीतामढ़ी. आकांक्षा सेवा संस्थान, लक्ष्मीनगर मेहसौल गोट के तत्वावधान में मंगलवार को गरीब, असहाय, कमजोर एवं लाचार स्कूली बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. इसमें हरिहपुर, रामनगरा, लक्ष्मीनगर, मेहसौल, मोहनपुर एवं बरियारपुर गांव के दो सौ स्कूली बच्चों को उक्त बैग दिया गया. संस्थान के निदेशक ललित किशोर कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा अध्ययनरत सभी जरूरत मंद छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कॉपी, किताब, कलम, आइकार्ड बैग एवं सोलर लैंप का वितरण किया जाता है. आधुनिक युग में गरीबों की सेवा करना ही उनका एकमात्र धर्म है. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >