अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवदेवपुर, शिव मंदिर चौक के समीप से 200 एमएल के 10 सीसी देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. अनि अरुण राय के बयान पर गिरफ्तार आरोपित युवक भवदेवपुर, वार्ड नंबर-11 निवासी सुजीत कुमार पर प्राथमिकी […]

अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवदेवपुर, शिव मंदिर चौक के समीप से 200 एमएल के 10 सीसी देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. अनि अरुण राय के बयान पर गिरफ्तार आरोपित युवक भवदेवपुर, वार्ड नंबर-11 निवासी सुजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि अनि श्री राय गश्ती पर थे. इसी दौरान भवदेवपुर चौक पर नशे में धूत आरोपित बाइक सवार युवक बाइक रोक कर अनाप-सनाप बक रहा था. उसकी बाइक नंबर-बीआर-06, एसी-5949 की तलाशी लेने पर उक्त शराब जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >