मतदाता परची व पंपलेट के साथ भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

मतदाता परची व पंपलेट के साथ भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार सीतामढ़ी. चुनाव के दौरान रविवार को सीतामढ़ी विधानसभा के उड़नदस्ता अधिकारी सह पुपरी पीओ जितेंद्र कुमार ने भाजपा का मतदाता परची व पंपलेट वितरण करते भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के नगर अध्यक्ष व नगर परिषद, वार्ड नंबर-19 निवासी अख्तर हुसैन रजा को गिरफ्तार कर लिया. उड़नदस्ता अधिकारी […]

मतदाता परची व पंपलेट के साथ भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार सीतामढ़ी. चुनाव के दौरान रविवार को सीतामढ़ी विधानसभा के उड़नदस्ता अधिकारी सह पुपरी पीओ जितेंद्र कुमार ने भाजपा का मतदाता परची व पंपलेट वितरण करते भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के नगर अध्यक्ष व नगर परिषद, वार्ड नंबर-19 निवासी अख्तर हुसैन रजा को गिरफ्तार कर लिया. उड़नदस्ता अधिकारी श्री कुमार के बयान पर भाजपा कार्यकर्ता श्री रजा पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्राथमिकी में उड़नदस्ता अधिकारी श्री कुमार ने बताया है कि चुनावी गश्ती के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता शहर के एक बूथ के समीप भाजपा का मतदाता पर्ची व पंपलेट बांट कर मतदाताओं को भाजपा को वोट करने के लिए प्रेरित कर रहा है. निशानदेही के आधार पर छापेमारी कर आरोपित भाजपा कार्यकर्ता को पॉलिथीन में रखे मतदाता पर्ची व पंपलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >