नक्सल प्रभावित इलाके में नहीं हिला पत्ता

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने खुल कर गोता लगाया. रून्नीसैदपुर, बेलसंड, सुप्पी एवं परसौनी में बुलेट पर बैलेट भारी पड़ा. सुबह से हीं लोग घरों से निकल कर संबंधित मतदान केंद्र पर कतार में लग गये. महिलाओं के साथ युवा वर्ग ने भी दम दिखाया […]

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने खुल कर गोता लगाया. रून्नीसैदपुर, बेलसंड, सुप्पी एवं परसौनी में बुलेट पर बैलेट भारी पड़ा. सुबह से हीं लोग घरों से निकल कर संबंधित मतदान केंद्र पर कतार में लग गये. महिलाओं के साथ युवा वर्ग ने भी दम दिखाया और नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा टांय-टांय फिस साबित हो गयी. जिले के रीगा,

बेलसंड एवं रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक हीं मतदान निर्धारित था, लिहाजा समय की बंदिश को देखते हुए सुबह मतदान करनेवालों की संख्या अधिक थी. इन तमाम बूथों पर सीआरपीएफ, बीएसएफ के साथ एसएसबी के कमांडो फोर्स को तैनात किया गया था. मतदान के दौरान एक दो स्थानों को छोड़ कर शेष जगह पूरी तरह शांति बनी रही. — तैनात रहा घुड़सवार दस्तारून्नीसैदपुर के नक्सल प्रभावित महिंदवारा, सिरखिरिया, बलुआ,

गिद्धा फुलवरिया पंचायत में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीआरपीएफ व एसएसबी के जवान बाइक व घुड़सवार दस्ते के साथ तैनात रहे. इन इलाकों में लोग बेखौफ होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे थे. सीमा सुरक्षा बल के सेनानायक वीएम वालू नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गश्त लगाते देखे गये. बेलसंड के तरियानी बेल्ट के अलावा ओलीपुर, डुमरा, कंसार, शिरोपट्टी समेत अन्य इलाकों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान गश्त लगाते रहे. सुप्पी में भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये थे.

— इवीएम में खराबी से मतदान बाधितउधर रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. मतदान केंद्र संख्या-102 प्रावि रैनशंकर एवं मतदान केंद्र संख्या-50 गाढ़ा में इवीएम में खराबी के कारण आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा. बाद में इवीएम बदल कर वहां मतदान शुरू कराया गया. बूथ संख्या-207 मवि गंगवारा में भी इवीएम में खराबी के कारण देर तक मतदान रुका रहा.

— राजद प्रत्याशी का परचा उखाड़ामतदान केंद्र संख्या-207 गंगवारा मवि में मतदान केंद्र भवन पर राजद प्रत्याशी का परचा सटा पाया गया. सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी के आपत्ति करने पर प्रशासन द्वारा सटे परचे को उखाड़ दिया गया. मतदान केंद्र संख्या-88 मवि मोरसंड में सौ वर्षीय युग पलटन सिंह ने मतदान किया. –

– सलोनी ने पहली बार डाला वोटवहीं मवि थुम्मा कन्या पर सलोनी कुमारी ने पहली दफा मतदान में भाग लिया. 18 वर्ष पूरी करनेवाली सलोनी ने कहा कि वह मतदान का प्रयोग कर काफी प्रसन्न है. महिला मतदाताओं ने भी मतदान में पूरे जोश और जज्बे से भाग लिया. विधानसभा क्षेत्र के कुल दो लाख 56 हजार 224 मतदाताओं में से लगभग 54 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >