जज्बा : नदी पार कर महिलाएं पहुंची मतदान केंद्र फोटो नंबर- 14 नदी पार कर बूथ पर जाती महिला वोटर रून्नीसैदपुर. लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने का जज्बा रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में देखने को मिला. पुरुषों की बात तो दूर महिलाएं भी मतदान को लेकर काफी जागरूक दिखीं. हनुमाननगर गांव की दर्जनों महिलाएं लज्जा को त्याग कर मतदान के लिए लखनदेई नदी पार कर रही थी. पूछने पर सागर देवी, मानती देवी, बबिता देवी, इंदु देवी, रानी देवी, उषा देवी व शांति देवी ने बताया कि गांव में मतदान केंद्र के लिए समुचित व्यवस्था रहने के बाद भी सुमहुती गांव जाना पड़ता है. कारण है कि राजनीतिक साजिश के कारण वयना व हनुमाननगर गांव के लोग मतदान को लेकर काफी परेशानी का सामना करते है. वयना के लोगों का मतदान केंद्र हनुमाननगर व हनुमाननगर गांव के लोगों का मतदान केंद्र सुमहुती गांव में है. इस कारण हनुमाननगर गांव के लोगों को लखनदेई नदी पार कर मतदान करने जाना पड़ता है. लंबी दूरी व नदी पार करने की परेशानी से बचने के लिए कई लोग मतदान केंद्र नहीं जाते है. यही बात 70 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रदेव महतो ने भी बताया.
जज्बा : नदी पार कर महिलाएं पहुंची मतदान केंद्र
जज्बा : नदी पार कर महिलाएं पहुंची मतदान केंद्र फोटो नंबर- 14 नदी पार कर बूथ पर जाती महिला वोटर रून्नीसैदपुर. लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने का जज्बा रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में देखने को मिला. पुरुषों की बात तो दूर महिलाएं भी मतदान को लेकर काफी जागरूक दिखीं. हनुमाननगर गांव की […]
