सीतामढ़ी: 585 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन बाइक और एक टोटो जब्त

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 585 लीटर देसी शराब जब्त की है. पुलिस की गश्त देख तस्कर मौके पर ही तीन बाइक और एक टोटो छोड़कर फरार हो गए.

Smuggling, Anti-Liquor Drive: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही कुल 585 लीटर देसी शराब बरामद की है. शराब की इस बड़ी खेप के साथ पुलिस ने ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही तीन बाइक और एक टोटो को भी जब्त कर लिया है.

Sitamarhi Police: पुलिस की गश्त देख भागे तस्कर

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 वाहन पर प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सुरेश पंडित के नेतृत्व में यह जब्ती कार्रवाई की गई है. पुलिस दल को अपनी ओर आता देख तस्करों में हड़कंप मच गया. वे शराब लदी तीनों बाइकों और टोटो को मौके पर ही छोड़कर घुप अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस की सक्रियता से तस्करों की मंशा पर पानी फिर गया.

तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गई शराब और वाहनों के माध्यम से फरार तस्करों की पहचान की जा रही है. पुलिस की टीम अब उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा. जब्त किए गए वाहनों के नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >