एकता व अखंडता की प्रतिमूर्ति थी इंदिरा गांधी

एकता व अखंडता की प्रतिमूर्ति थी इंदिरा गांधी जिला कांग्रेस ने मनाया शहादत दिवस समारोहबोले जिलाध्यक्ष, अटल इरादों वाली थी इंदिरासीतामढ़ी. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में ललित आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व गांधी […]

एकता व अखंडता की प्रतिमूर्ति थी इंदिरा गांधी जिला कांग्रेस ने मनाया शहादत दिवस समारोहबोले जिलाध्यक्ष, अटल इरादों वाली थी इंदिरासीतामढ़ी. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में ललित आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्री शुक्ला ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज के दिन सन 1984 में देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के कारण इंदिरा जी की हत्या हुई थी. गरीबों, दलितों, श्रमिकों एवं अल्पसंख्यकों की मसीहा शहीद हो गयी. वे साहस और कार्य कुशलता तथा अटल इरादों के लिए विश्व में विख्यात थे. संसार उन्हें आयरन लेडी कहती थी. भारत को उन्नति के शिखर पर ले जाने एवं देश के गरीबों को ऊंचा उठाने के लिए उन्होंने अनेकों कार्य किये. समाजवाद का नारा देकर गरीबी उन्मूलन तथा बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया. वक्ताओं ने कहा कि सर्वप्रथम पोखरण में परमाणु परीक्षण किया तथा युद्ध के समय पाकिस्तान को करारी हार देते हुए बंगला देश को आजाद कराया. मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, अनिल पांडेय, परवेज आलम अंसारी, संजय कुमार, महेश मांझी, मोहन गुप्ता, सर्वोदयी नेता विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, मनीष शुक्ला मुखिया अरुण कुमार श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >