सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ी : रामविलासफोटो नंबर-22 सभा में रामविलास पासवान, सीपी ठाकुर व अन्य परसौनी : प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को एनडीए की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार को जंगलराज-2 बना दिये हैं. इसी कारण सूबे में हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1.65 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है. नीतीश सरकार बैंक में पैसे रख कर सड़ा रही है. — गांव-गांव नहीं पहुंची बिजली श्री पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा यह बात कही गयी थी कि गांव-गांव बिजली पहुंचाने के बाद हीं विधानसभा चुनाव में वोट मांगने आयेंगे, लेकिन बहुत से गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. भाजपा के वरीय नेता सीपी ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार गरीबी नहीं, गरीबों को मिटाने पर लगे हुए हैं. गर्भवती महिलाओं को पोषण के लिए उचित आहार मिलना चाहिए जिसे सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है. — बैद्यनाथ प्रसाद पार्टी से निष्कासित श्री ठाकुर ने लोगों को बताया कि बेलसंड से निर्दलीय प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद को पार्टी से अगले छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गयी है. श्री ठाकुर निष्कासन से संबंधित पत्र भी साथ में लाये थे. लोजपा प्रत्याशी नसीर अहमद उर्फ लाल ने लोगों से सहयोग की अपील की. कहा, चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या काला पानी से निजात दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. श्री अहमद ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में अब भी बिजली की सुविधा नहीं है. इन तमाम समस्याओं के निदान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. सभा की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा व संचालन प्रत्याशी नसीर अहमद लाल ने किया.
सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ी : रामविलास
सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ी : रामविलासफोटो नंबर-22 सभा में रामविलास पासवान, सीपी ठाकुर व अन्य परसौनी : प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को एनडीए की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार एक […]
