… सड़क,पानी, बिजली हर द्वार चाहिएफोटो नंबर- 8 संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी बोखड़ा : फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सूबे के 125 आइएएस ऑफिसरों की सूची बनायी गयी है. चुनाव बाद इनके खिलाफ कार्रवाई होगी. प्रखंड के खड़का हाई स्कूल के मैदान में एनडीए प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने उक्त बातें कही. सभा की अध्यक्षता रालोसपा नेता संजय कुमार झा व संचालन पवन कुमार ने किया. सांसद तिवारी ने चुनाव से जोड़ कर गीत का मुखड़ा गाया. ‘जात-पात के ऊपर की सरकार चाहिए, सड़क,पानी, बिजली हर द्वार चाहिए’ एवं ‘इंटरनेशनल लिट्टी चोखा, जे खाई वो खाई न धोखा’. जनता से कहा, लालू प्रसाद व नीतीश कुमार को मौका दे चुके हैं, एक मौका एनडीए को दें. लालू प्रसाद चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. नीतीश की सरकार डवांडोल है. आइबी की रिपोर्ट को नीतीश सरकार द्वारा गंभीरता से नहीं लिये जाने के कारण हीं पटना में नरेंद्र मोदी की सभा में बम फोड़ा गया था. नीतीश मुसलमानों का भी अपमान कर रहे हैं. बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन गरीबी है. सभी को मिल कर बिहार की पानी व जवानी को बचाना है. गांव में कल-कारखाना खुलेगा तो लोगों को दूसरे प्रदेश में जाने की नौबत नहीं आयेगी. सभा को सांसद राम कुमार शर्मा, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार, कार्तिकेश झा, भवनाथ मिश्र, डॉ जितेंद्र व कौशल पाठक ने भी संबोधित किया.
... सड़क,पानी, बिजली हर द्वार चाहिए
… सड़क,पानी, बिजली हर द्वार चाहिएफोटो नंबर- 8 संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी बोखड़ा : फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सूबे के 125 आइएएस ऑफिसरों की सूची बनायी गयी है. चुनाव बाद इनके खिलाफ कार्रवाई होगी. प्रखंड के खड़का हाई स्कूल के मैदान में एनडीए प्रत्याशी रेखा […]
