बेलसंड में अमन व चैन होगा स्थापित : नसीर फोटो नंबर-26, समर्थकों के साथ लोजपा प्रत्याशी.बेलसंड. बेलसंड विस क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल जी ने मंगलवार को समर्थकों के साथ तरियानी प्रखंड के परमबसंत, डुम्हा, गुरहनी, राजाडीह, अटकोनी, वंशीपचरा, बासतपुर, छतौनी समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर बंगला छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. कहा कि मौका मिला तो क्षेत्र में हत्या व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए विकास कार्यों से बेलसंड को मॉडल विस क्षेत्र में परिवर्तित करेंगे. विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. मो नसीर ने मतदाताओं से आगामी 29 अक्तूबर को परसौनी हाइस्कूल मैदान में आयोजित केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सभा में आने की अपील की. मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा, संजय कुमार सिंह, गुंजन कुमार वर्मा, भाग्यनारायण मांझी, मो अब्दुल खालिक, गंगा मांझी, प्रतिभा देवी, विजय कुमार झा, धीरज कुमार व मीडिया प्रभारी राम नारायण राम मौजूद थे.
बेलसंड में अमन व चैन होगा स्थापित : नसीर
बेलसंड में अमन व चैन होगा स्थापित : नसीर फोटो नंबर-26, समर्थकों के साथ लोजपा प्रत्याशी.बेलसंड. बेलसंड विस क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल जी ने मंगलवार को समर्थकों के साथ तरियानी प्रखंड के परमबसंत, डुम्हा, गुरहनी, राजाडीह, अटकोनी, वंशीपचरा, बासतपुर, छतौनी समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर बंगला छाप पर वोट […]
