पुतला बना पिता ने किया जीतू का अंतिम संस्कार फोटो-36 घटना से आहत मृतक के परिजन.फॉरेंसिक जांच में हुई देरी, ताे उठाया कदमप्रशासनिक संवेदनहीनता बता दुकानदारों ने खोल ली दुकानेंमातमपुरसी को पहुंचे सांसद राम कुमार शर्मा, कहा जिले में अपराध चरम परमेजरगंज. स्थानीय बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रघुवर प्रसाद ने बुधवार को मृतक ऋतिक कुमार उर्फ जीतू का पुतला बना कर उसका अंतिम संस्कार किया. फॉरेंसिक जांच को मुजफ्फरपुर गया ऋतिक कुमार उर्फ जीतू का कंकाल मिलने में देरी की वजह से पिता ने उक्त कदम उठाया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि फॉरेंसिक जांच में कम से कम तीन माह का समय लगता है. उधर प्रशासन व पुलिस की संवेदनहीनता बताते हुए स्थानीय बाजार के व्यवसायियों ने घोषित अनिश्चितकालीन बंद को वापस लेते हुए अपनी-अपनी दुकानें खोल दी. ऋतिक की हत्या से लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है. लोगों ने कहा कि संवेदनहीन बना प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है. आज भी ऋतिक के घर लोगों का जमावड़ा लगा रहा. मातमपुरसी को सांसद राम कुमार शर्मा पहुंचे और परिजन को सांत्वना दिया. उन्होंने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि जिले में अपराध चरम पर पहुंच गया है. हालांकि मुआवजा का ठोस आश्वासन उनके ओर से नहीं दिया गया. मालूम हो कि ऋतिक की अपराधियों ने अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया था.
पुतला बना पिता ने किया जीतू का अंतिम संस्कार
पुतला बना पिता ने किया जीतू का अंतिम संस्कार फोटो-36 घटना से आहत मृतक के परिजन.फॉरेंसिक जांच में हुई देरी, ताे उठाया कदमप्रशासनिक संवेदनहीनता बता दुकानदारों ने खोल ली दुकानेंमातमपुरसी को पहुंचे सांसद राम कुमार शर्मा, कहा जिले में अपराध चरम परमेजरगंज. स्थानीय बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रघुवर प्रसाद ने बुधवार को मृतक ऋतिक कुमार […]
