आंदोलनकारियों ने रौतहट में तीन बाइकें फूंकी फोटो-29 धू धू कर जलता बाइक, 30 धरना पर बैठे मोरचा कार्यकर्ता, 31 जंजीर के साथ प्रदर्शन करते आंदोलनकारीनेपाल में मधेश आंदोलन 74 वें दिन भी जारीगौर के गड़हिया में दो बाइक में की गयी तोड़फोड़बीच सड़क पर टेंट लगा कर धरना पर बैठे आंदोलनकारीप्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में मंगलवार को 74 वें दिन भी मधेशियों का आंदोलन जारी रहा. संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने गौर-बैरगनिया मार्ग को नो-मेंस लैंड के पास धरना देकर नाकेबंदी किया. नाकेबंदी के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. वहीं गौर शहर में आंदोलनकारियों ने अपने को जंजीर में बांध कर विरोध प्रदर्शन किया. उधर बाइक के आवागमन पर रोक लगाने के बावजूद पेट्रोल एवं डीजल की तस्करी करनेवाले लोगों से आंदोलनकारियों ने बाइक छीन कर उसमें आग लगा दी. इस दौरान गौर एवं रमोली स्थित श्रीपुर नहर के रास्ते में डीजल लेकर चंद्रनिगाहपुर ले जा रहे दो बाइक में आग लगा दी. वहीं फतुहा हरसाहा में एक बाइक में आग लगायी गयी. गड़हिया में दो बाइक में तोड़फोड़ की गयी. सखुआवा, सुखदेव चौक एवं गरुड़ा में आंदोलनकारियों द्वारा बीच सड़क पर टेंट लगा कर धरना दिया. काठमांडू में पेट्रोलियम पदार्थ तथा खाद्यान्न की आपूर्ति ठप करने के उद्देश्य से आंदोलन को और तेज कर दिया गया है.
आंदोलनकारियों ने रौतहट में तीन बाइकें फूंकी
आंदोलनकारियों ने रौतहट में तीन बाइकें फूंकी फोटो-29 धू धू कर जलता बाइक, 30 धरना पर बैठे मोरचा कार्यकर्ता, 31 जंजीर के साथ प्रदर्शन करते आंदोलनकारीनेपाल में मधेश आंदोलन 74 वें दिन भी जारीगौर के गड़हिया में दो बाइक में की गयी तोड़फोड़बीच सड़क पर टेंट लगा कर धरना पर बैठे आंदोलनकारीप्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल […]
