अपहरण की रात ही कर दी ऋतिक की हत्या पुलिसिया पूछताछ में शातिर बबलू ने किया खुलासाहत्या के बाद मृतक के पिता से मांग रहा था फिरौतीव्यवसायी पप्पू के पुत्र के अपहरण को दे चुका है अंजामवर्ष 2004 में हुआ था पप्पू हिसारिया के पुत्र अमन का अपहरणप्रतनिधि, सीतामढ़ी. मेजरगंज बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रघुवर प्रसाद के पुत्र ऋतिक कुमार उर्फ जीतू (19) की हत्या अपहरण की रात ही कर दी गयी थी. अपहरण मामले के मुख्य आरोपित शातिर अपराधी बबलू सिंह ने पुलिस के समक्ष उक्त खुलासा किया है. ऋतिक की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कन्हौली थाना क्षेत्र के बैंसा पोखर में फेंक दिया था. इसके बाद मृतक के पिता के मोबाइल पर कॉल कर फिरौती की रकम मांगी जा रही थी. कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया प्रसाद ने बताया कि नेपाल के रौतहट जिले के बड़हरवा गांव निवासी बबलू सिंह उर्फ राजेंद्र प्रताप सिंह ऋतिक के अपहरण से पूर्व वर्ष 2004 में मेजरगंज के प्रमुख व्यवसायी पप्पू हिसारिया के पुत्र अमन हिसारिया के अपहरण को अंजाम दिया था. इस मामले में बबलू सिंह के अलावा कोआरी मदन गांव निवासी अमरेश सिंह के विरुद्ध मेजरगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-126/04 भी दर्ज किया गया था. रीगा थाना में भी बबलू सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. सतार मियां की गिरफ्तारी से खुला मामलाकांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालना शुरू किया. इसी क्रम में जाली नोट के सरगना सतार मियां के साथ मोती महतो, कमालुद्दीन समेत चार की गिरफ्तारी हुई. सतार मियां ने अपहरण में अपने साथियों के अलावा बबलू सिंह का नाम लिया. पूछताछ में उसने बताया था कि ऋतिक फिलहाल बबलू सिंह के कब्जे में है. आइओ की दिलेरी से धराया बबलू कॉल डिटेल को खंगालती पुलिस बबलू के ठिकाने पर पहुंच गयी. वह नेपाल के गौर में छिपा हुआ था, जिससे पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल काम था. कांड के आइओ कन्हैया प्रसाद जब बबलू के पास पहुंचे तो वह देखते ही गोली चलाने लगा. अपने को बचाते हुए श्री प्रसाद ने उसे दबोच लिया. फिलहाल पुलिस बबलू सिंह की क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुटी है.
अपहरण की रात ही कर दी ऋतिक की हत्या
अपहरण की रात ही कर दी ऋतिक की हत्या पुलिसिया पूछताछ में शातिर बबलू ने किया खुलासाहत्या के बाद मृतक के पिता से मांग रहा था फिरौतीव्यवसायी पप्पू के पुत्र के अपहरण को दे चुका है अंजामवर्ष 2004 में हुआ था पप्पू हिसारिया के पुत्र अमन का अपहरणप्रतनिधि, सीतामढ़ी. मेजरगंज बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रघुवर […]
