चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस का पहरा सीतामढ़ी. पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. एक तरह से सभा स्थल व मंच सुरक्षा के मामले में अभेद्य किला बन गया था. हर जगह पुलिस कर्मी तैनात थे. बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गयी थी. वीआइपी व मीडियाकर्मियों के जाने के लिए बनाये गये रास्ते पर भी पुलिस कर्मी तैनात थे. वे पहचान पत्र देखने के बाद ही मंच की ओर जाने देते थे. डीएम व एसपी रहे मुस्तैद मंच के समीप डीएम राजीव रौशन व एसपी हरि प्रसाद एस भी मुस्तैद रहे. उनके साथ डीडीसी ए रहमान भी थे. इससे पूर्व एसपी ने मंच के आसपास भ्रमण कर पुलिस पदाधिकारियों से स्थिति का जायजा लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीएम व एसपी के अलावा अन्य तमाम अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी पहचान पत्र लगाये हुए थे.
चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस का पहरा
चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस का पहरा सीतामढ़ी. पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. एक तरह से सभा स्थल व मंच सुरक्षा के मामले में अभेद्य किला बन गया था. हर जगह पुलिस कर्मी तैनात थे. बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गयी थी. […]
