जबरन जुलूस को लेकर प्राथमिकी दर्ज

जबरन जुलूस को लेकर प्राथमिकी दर्ज रून्नीसैदपुर. महिंदवारा पुलिस शिविर प्रभारी उमाकांत सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि विधि-व्यवस्था निर्धारण के क्रम में 24 अक्तूबर को जब वे बलुआ पहुंचे तो पाया कि बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त किये संजय राय के दरवाजे […]

जबरन जुलूस को लेकर प्राथमिकी दर्ज रून्नीसैदपुर. महिंदवारा पुलिस शिविर प्रभारी उमाकांत सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि विधि-व्यवस्था निर्धारण के क्रम में 24 अक्तूबर को जब वे बलुआ पहुंचे तो पाया कि बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त किये संजय राय के दरवाजे पर महावीरी झंडे के जुलूस का आयोजन किया जा रहा है. उनके द्वारा इस संबंध में धारा 144 चुनाव को लेकर लागू रहने का हवाला देकर मना करने पर भी जबरन जुलूस निकाला गया. मामले में बलुआ निवासी संजय राय, अजय राय, पप्पू राय, विनोद राय, डॉ अजय कुमार एवं गौरी राय के अलावा 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >