बालू व सीमेंट लदा ट्रैक्टर जब्त

बालू व सीमेंट लदा ट्रैक्टर जब्त सुरसंड. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सोमवार को परिहार के बराही गांव के समीप ट्रैक्टर पर लदा तस्करी का बालू व सीमेंट जब्त किया है. ट्रैक्टर समेत इसकी कीमत 4.62 लाख आंकी गयी है. सुरसंड कंपनी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने जवानों के साथ […]

बालू व सीमेंट लदा ट्रैक्टर जब्त सुरसंड. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सोमवार को परिहार के बराही गांव के समीप ट्रैक्टर पर लदा तस्करी का बालू व सीमेंट जब्त किया है. ट्रैक्टर समेत इसकी कीमत 4.62 लाख आंकी गयी है. सुरसंड कंपनी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने जवानों के साथ पिलर संख्या-305/4 के समीप नाका लगा रखा था. उक्त ट्रैक्टर का चालक सामान लेकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहा था. रोकने पर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला. जब्त सामान को सीतामढ़ी कस्टम को सौंप दिया गया है. कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह के अलावा कांस्टेबल शविर सिंह, जुगेश कुमार एवं लखन लाल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >