बैंक के कार्यप्रणाली पर ग्राहकों का हंगामा

बैंक के कार्यप्रणाली पर ग्राहकों का हंगामा शिवहर. बैंक ऑफ इंडिया हिरौता दुम्मा शाखा के कर्मी के कार्यप्रणाली पर ग्राहकों ने जमकर हगांमा किया. स्थिति को भांपते हुए कर्मी ने सभी ग्राहकों का पासबुक जमा करा लिया. उसके बाद लोग शांत हुये. बैंक खुलने के साथ ही बैंक में जमा व निकासी करने वालों की […]

बैंक के कार्यप्रणाली पर ग्राहकों का हंगामा शिवहर. बैंक ऑफ इंडिया हिरौता दुम्मा शाखा के कर्मी के कार्यप्रणाली पर ग्राहकों ने जमकर हगांमा किया. स्थिति को भांपते हुए कर्मी ने सभी ग्राहकों का पासबुक जमा करा लिया. उसके बाद लोग शांत हुये. बैंक खुलने के साथ ही बैंक में जमा व निकासी करने वालों की भीड़ जमा हो गयी थी. लेकिन कर्मी कछुये की चाल से काम का निपटारा कर रहे थे. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आयी महिलायें काफी परेशान नजर आयीं. हलांकि शाखा प्रबंधक मौजूद नहीं थे. बताया गया कि निर्वाचन कार्य के कारण शाखा प्रबंधक मौजूद नहीं थे. जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक टीएन सिंह का तबादला करीब दो माह पूर्व हो गया. किंतु कार्यालय में आज भी उनका नेमप्लेट लगा हुआ है. नये प्रबंधक का नेमप्लेट नहीं लगा है. ग्रामीण मगफुर आलम, अवधेश कुमार सिंह, संजय राय, महबूब आलम ने कहा कि इस बैंक में कर्मी की मनमानी से लोग हलकान हैं. उधर, एलडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि शाखा प्रबंधक से बात नहीं हो पा रही है. चुनाव बाद इसको दुरूस्त कर दिया जायेगा. ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >